{"_id":"663f2da3d716f116850ce81d","slug":"asn-school-beat-tiny-totas-school-in-cricket-and-kho-kho-jammu-news-c-385-1-ja21001-103602-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्रिकेट व खो-खो में एएसएन स्कूल ने टिनी टॉट्स स्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्रिकेट व खो-खो में एएसएन स्कूल ने टिनी टॉट्स स्कूल को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एएसएन हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत ने टिनी टॉट्स हायर सेकेंडरी स्कूल सैनिक कालोनी के साथ लड़कों के लिए क्रिकेट और लड़कियों के लिए खो-खो मैच का आयोजन किया।
सशस्त्र पुलिस परिसर छन्नी हिम्मत में लड़कों का टी-10 क्रिकेट मुकाबला एएसएन टीम और टिनी टॉट्स टीम के बीच हुआ, जिसमें एएसएन स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टिनी टॉट्स की टीम 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर महज 42 रन ही बना सकी। जवाब में एएसएन स्कूल की टीम ने 17 गेंद में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। लड़कियों के खो-खो मुकाबले में एक बार फिर एएसएन की टीम ने टॉस जीता। टिनी टॉट्स की टीम 17 मिनट में ऑलआउट हो गई। एएसएन स्कूल की टीम ने मात्र तीन अंक के नुकसान से मैच जीत लिया।
इस अवसर पर एसडीआरएफ द्वितीय बटालियन के कमांडेंट जाहिद मन्हास मुख्य अतिथि थे। उन्होंने दोनों मैचों के विजेताओं और उपविजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। मौके पर एसपी साउथ जम्मू अजय शर्मा, आर्मी पब्लिक स्कूल जम्मू कैंट के उप-प्राचार्य मनप्रीत कौर, होली प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल कठुआ की प्राचार्या सीमा संब्याल, टिनी टॉट्स हायर सेकेंडरी स्कूल सैनिक कॉलोनी के प्राचार्य डॉ. विक्रम हांडा और विशाखा राऊत पंडिता आउटरीच मैनेजर शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन हिमाचल प्रदेश मौजूद रहे।