{"_id":"615da9b58ebc3e62533041b2","slug":"army-said-security-situation-on-kashmir-and-loc-is-better-people-living-near-loc-are-first-line-of-defence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने कहा: घाटी और सीमा पर सुरक्षा की स्थिति बेहतर, रक्षा की पहली पंक्ति हैं एलओसी के पास रहने वाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने कहा: घाटी और सीमा पर सुरक्षा की स्थिति बेहतर, रक्षा की पहली पंक्ति हैं एलओसी के पास रहने वाले लोग
Wed, 06 Oct 2021 07:20 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:20 PM IST
सार
सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि कश्मीर घाटी और सीमाओं पर सुरक्षा की स्थिति बेहतर है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब रहने वाले लोग रक्षा की पहली पंक्ति हैं।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी और सीमाओं पर सुरक्षा की स्थिति बेहतर है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब रहने वाले लोग रक्षा की पहली पंक्ति हैं। ये वही लोग हैं जो अपनी इंच-इंच जमीन की रक्षा करते हैं। इसके साथ ही भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले दुश्मनों के खिलाफ समय-समय पर हमारा सहयोग करते हैं। दुश्मन के खिलाफ मिलने वाली सफलताओं में इनका महत्वपूर्ण समर्थन रहता है। ये बातें बुधवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन