{"_id":"5d0e54048ebc3e3c746f2e69","slug":"army-chief-general-bipin-rawat-visited-akhnoor-sector-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार : सेनाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार : सेनाध्यक्ष
Sat, 22 Jun 2019 09:45 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:45 PM IST
सार
- अखनूर की अग्रिम चौकियों पर पहुंचे जनरल रावत ने सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की
विज्ञापन
जवानों से हाथ मिलाते हुए सेना अध्यक्ष बिपिन रावत
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय जवान सरहद पर किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। वह जवानों की तैयारी और उनके हौसले से संतुष्ट हैं। उन्होंने जम्मू दौरे के दूसरे दिन शनिवार को अखनूर सेक्टर की अग्रिम चौकियों का दौरा किया।
विज्ञापन
यहां जवानों से रूबरू होते हुए एलओसी और बॉर्डर पर किए गए सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की।इससे पहले व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने रावत को जमीनी स्तर पर सेना की तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
यह भी जानकारी दी कि सीमा पार से होने वाले सीज फायर उल्लंघन और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना की तरफ से क्या तकनीकी ढांचा इस्तेमाल किया जा रहा है। रावत ने जवानों का हौसला बढ़ाया और कहा कि वे लोग अनुशासन से ड्यूटी दे रहे हैं, यही जज्बा कायम रहना चाहिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की भी तारीफ की, जो सेना और बीएसएफ को मिलकर कई तरह की मदद मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन