फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   archery competition

Jammu News: तीरंदाजी चैंपियनशिप का समापन, लड़कियों में फरिह ने तीन पदक जीते

विज्ञापन
archery competition
ग्रीन फील्ड्स स्टेडियम गांधी नगर जम्मू में चैंपियनशिप के तहत करवाए खेल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर यूटी तीरंदाजी चैंपियनशिप का वीरवार को समापन हो गया। ग्रीन फील्ड्स स्टेडियम गांधी नगर जम्मू में करवाए गए मुकाबलों में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सचिव नुजहत गुल मुख्य अतिथि थी, जबकि मुख्य खेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ विशिष्ट अतिथि थे। लड़कियों में फरिह ने तीन पदक जीते।
रिकर्व तीरंदाजी के लड़कों के वर्ग में दिव्यांश पहले, नितिन दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में फरिह ने बाजी मारी। रिकर्व जूनियर में लड़कों के वर्ग में नितिन पहले, अभिनव दूसरे तो परिव तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में फरिह विजेता रही। रिकर्व सब जूनियर के लड़कों के वर्ग में जवर्धन पहले, आरुष दूसरे और प्रणव तीसरे स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों में फरिह ने पदक अपने नाम किया। अंडर-10 वर्ग में लक्ष्मण शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। मिनी सब जूनियर में सातव्य ने स्वर्ण तो हर्षित शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं महासचिव सुनील शर्मा, जेएंडके साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष रविंदर सिंह, संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू , एथलेटिक्स संघ के महासचिव शरत चंद्र व अन्य लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed