{"_id":"6020c3a98ebc3e4b624deb9f","slug":"apni-party-increased-its-activities-in-jammu-division-apart-from-kashmir-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर और शोपियां में मिली जीत से अपनी पार्टी गदगद, जम्मू के सियासी तामपान में भी आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर और शोपियां में मिली जीत से अपनी पार्टी गदगद, जम्मू के सियासी तामपान में भी आया उछाल
Mon, 08 Feb 2021 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Altaf Bukhari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास परिषद के श्रीनगर और शोपियां जिले में अध्यक्ष के चुनाव में अपनी पार्टी को मिली जीत से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गदगद हैं। कश्मीर संभाग के अलावा जम्मू संभाग में भी अपनी पार्टी ने अपनी गतिविधियां पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ा दी हैं। संभाग के प्रत्येक जिले में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता अधिवेशन आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधमपुर में अपनी पार्टी ने रविवार को अधिवेशन का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद दिलावर मीर ने कहा कि श्रीनगर और शोपियां में जिला विकास परिषद में अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद नेशनल कांफ्रेंस बौखला चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: '370' पर भारी पड़ेंगी बासमती की नई किस्में 118-123 और 138, कृषि विभाग ने लिया ये फैसला
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस डीडीसी अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद अपनी पार्टी पर भाजपा से गठबंधन करने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि असल में नेशनल कांफ्रेंस अपने हाथ से खिसकती जा रही सत्ता की डोर से बौखला चुकी है और वह अपनी पार्टी के मजबूत होने से भी परेशान हो चुकी है।
यह भी पढ़ेंः कश्मीर में जोरदार तरीके से वापसी करेगा बॉलीवुड, दो दिवसीय समारोह के लिए गुलमर्ग पहुंचे सितारे
पूर्व एमएलसी एवं पार्टी के महासचिव विजय बकाया ने अपनी पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उधमपुर के विकास व पर्र्यटन के क्षेत्र में अनदेखी होती रही है। उल्लेखनीय है कि जम्मू जिले के अलावा कठुआ में भी अपनी पार्टी अधिवेशन कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा