{"_id":"61a120daf6c1ba43c66f8f90","slug":"agitaion-samba-news-jmu2486598193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा आंगनबाडी कार्यकर्ता प्रदशर्न करते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उपराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुसार वर्ष 1978 से राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्तियां की गईं। अन्य राज्यों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनसे कई गुना अधिक वेतन दिया जा रहा है। पूरे देश में केंद्र सरकार द्वारा वेतन बढ़ाया गया, लेकिन जम्मू-कश्मीर में ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 11800/- दिल्ली में 8150 रुपये हिमाचल प्रदेश में 7500 रुपये वेतन दिया जाता है। उन्हें छुट्टी दी जाए, कार्यकर्ताओं को वर्दी दी जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति दी जाए। प्रदर्शन में सवर्णा चौधरी, सरिता रानी, नीना शर्मा, गीता देवी आदि शामिल रहीं।
आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने तहसील कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अखनूर। आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सहायिकाओं ने शुक्रवार को मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रधान संतोष देवी की अगुवाई में सहायिकाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। संतोष देवी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए कारगर कदम नहीं उठा रही। जबकि वेतन समय पर न मिलने व अन्य समस्याओं के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं। आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने मांगों को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को सौंपा। प्रदर्शन में सुनीता देवी, वैष्णो देवी, शोभा देवी, विमला देवी सहित अन्य शामिल रहीं। संवाद