फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accedent in reasi in last night

रियासी जिले में वाहन खाई में गिरा, चार की मौत

विज्ञापन
accedent in reasi in last night
रियासी। जिले के दूरदराज इलाके में एक वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अन्य चार लोगों की स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम एक वाहन माहौर से बौठोई की ओर जा रहा था। इस बीच चालक ने एक मोड़ के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह गहरी खाई में जा गिरा। लोगों की चीख पुकार और वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य गांव वालों को दी। इसके बाद सभी ने बचाव कार्य शुरू कर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने गहरी खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचा। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि तब तक चार लोगों ने दम तोड़ दिया था। पहचान रिजवान, अब्दुल हमीद, सज्जाद और नदीम के रूप में हुई। चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें जम्मू के लिए रेफर कर दिया। उनकी पहचान महजूर अहमद, नसीमा बेगम, असगर और वसीम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को ले करके केस को दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed