फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ABVP will create four thousand new members in Udhampur

उधमपुर में चार हजार नए सदस्य बनाएगी एबीवीपी

विज्ञापन
ABVP will create four thousand new members in Udhampur
उधमपुर। कोरोना महामारी के मद्देनजर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस बार ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाएगी। इस बार हर साल सदस्यता पर लिया जाने वाला 5 रुपये का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। यह जानकारी विद्यार्थी परिषद इकाई उधमपुर के नगर मंत्री हरदीप जम्वाल ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

जम्वाल ने बताया कि एबीवीपी का सदस्यता अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया है। अभियान हर साल ऑफलाइन चलाया जाता है, जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल-कॉलेज में जाकर पांच रुपये की पर्ची काटकर सदस्यता दिलवाते थे। मगर इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए सदस्यता अभियान ऑनलाइन चलाया जाएगा और सदस्यता भी निशुल्क रहेगी। उधमपुर जिला के 8 तहसीलों के स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी एबीवीपी की वेबसाइट पर जाकर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल उधमपुर जिला में चार हजार के करीब नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पत्रकारवार्ता में नगर सहमंत्री गगन, मिल्खी, रोनदोमेल छात्रा प्रमुख नंदिनी शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सिमरन, शिखा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed