फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A blast took place near a police vehicle in the Thanamandi area of Rajouri

Jammu : राजोरी में पुलिस के गश्ती दल पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, सेना ने की इलाके की घेराबंदी

Fri, 21 Mar 2025 01:13 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Mar 2025 01:13 AM IST
सार

थन्नामंडी तहसील में गश्त पर निकले पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को वीरवार रात छज्जा वाला किला के पास आतंकियों ने ग्रेनेड से निशाना बनाने की कोशिश की।

विज्ञापन
A blast took place near a police vehicle in the Thanamandi area of Rajouri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

थन्नामंडी तहसील में गश्त पर निकले पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को वीरवार रात छज्जा वाला किला के पास आतंकियों ने ग्रेनेड से निशाना बनाने की कोशिश की।

विज्ञापन


गनीमत रहा कि ग्रेनेड वाहन से दूर फटा, जिससे टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ। एसओजी और सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। सुबह होते ही तलाशी अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने घटना की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पुलवामा दोहराने की रची जा रहीं साजिशें?: बीते दिनों से लगातार IED की बरामदगी और विस्फोट; तो इसलिए हताश आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गश्त के लिए एसओजी की टीम दो गाड़ियों पर निकली थी। रात करीब पौने आठ बजे छज्जा वाला किला के पास पहुंचते ही ऊंचाई पर छिपे आतंकियों ने वाहनों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया।



यह भी पढ़ें : 
पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत: नियंत्रण रेखा पर किया स्नाइपर हमला, एक जवान घायल; जताई जा रही है ये आशंका

आतंकियों का निशाना चूक गया जिससे ग्रेनेड दूर गिरा। बताया जा रहा है कि एसओजी की एक गाड़ी में डीएसपी रैंक के एक अधिकारी मौजूद थे। घटना के बाद सेना और पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी है। रोशनी वाले गोले दाग कर सुरक्षाबल आतंकियों कोे खोजने का प्रयास में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed