{"_id":"60a5494760204770b32944c6","slug":"40-oxygen-cylinders-missing-from-hospital-in-kupwara-three-employees-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हदें पार: कुपवाड़ा में अस्पताल से 40 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब, तीन कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की हदें पार: कुपवाड़ा में अस्पताल से 40 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब, तीन कर्मचारी निलंबित
Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 May 2021 10:52 PM IST
सार
कश्मीर संभाग में ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलेंडर, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप जिला अस्पताल कुपवाड़ा से लगभग चालीस ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बारे में पता लगने संबंधित सीएमओ ने स्वास्थ्य सुविधा के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कुल संख्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था। सिलेंडरों को वापस श्रीनगर भेजा जाना था, लेकिन गिनने पर पता कि लगभग चालीस सिलेंडर गायब हैं।
विज्ञापन
सिलेंडरों के गायब होने की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी गई। इसके बाद सीएमओ ने तीन स्टोरकीपरों को तुरंत निलंबित कर दिया। दोषियों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें