फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना

Thu, 20 May 2021 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 May 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
baglamukhi jayanti 2021 baglamukhi puja vidhi and mantra
मां बगलामुखी - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार को मां बगलामुखी की जयंती मनाई जा रही है। धर्म ग्रंथों के अनुसार मां बगलामुखी को पीतांबरा, बगला, ब्रह्मास्त्र विद्या के नामों से भी जाना जाता है। मां का पूजन करने से जीवन की सभी प्रकार की बाधाओं और पापों से मुक्ति मिलती है। मां की पूजा में पीले रंग की सामग्री होने से पूजा का शुभ लाभ मिलता है।



जम्मू के महंत रोहित शास्त्री के अनुसार कोरोना महामारी के कारण इस बार घर पर ही रहकर मां की पूजा करें। सुबह स्नान कर पूजा के कमरे या घर में किसी शुद्ध स्थान उत्तर दिशा में चौकी पर पीले रंग का वस्त्र डालकर श्रीगणेश व माता बगलामुखी की तस्वीर स्थापित करें। इस स्थान को गंगाजल या गोमूत्र से शुद्धिकरण करें। चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के कलश में जल भरकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें। इसमें उपस्थित देवी-देवता, नवग्रहों, तीर्थों और नगर देवता की आराधना करें।

baglamukhi jayanti 2021 baglamukhi puja vidhi and mantra
मां बगलामुखी - फोटो : सोशल मीडिया

वैदिक मंत्रों से चौकी पर स्थापित समस्त देवी-देवताओं की पूजा करें। इसमें आह्वान, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिलपत्र, पुष्प-हार, धूप-दीप, नैवेद्य, फल, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि अर्पित करें। इसके बाद प्रसाद वितरित कर पूजन संपन्न करें। इस दिन माता सीता का भी जन्मोत्सव मनाया जाता है।

baglamukhi jayanti 2021 baglamukhi puja vidhi and mantra
मां बगलामुखी - फोटो : अमर उजाला

मां बगलामुखी को पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है। इसी कारण से मां बगलामुखी को पीताम्बारा भी कहते हैं। मान्यता है कि मां बगलामुखी की साधना करने से तमाम तरह की परेशानियों और शत्रु से जुड़ी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
baglamukhi jayanti 2021 baglamukhi puja vidhi and mantra
मां बगलामुखी - फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी

दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं मां बगलामुखी। इनकी कृपा से साधक का जीवन हर प्रकार की बाधाओं से मुक्त हो जाता है। सारे ब्रह्माण्ड की शक्ति मिलकर भी इनका मुकाबला नहीं कर सकती। माता बगलामुखी की पूजा करने से शत्रुओं की पराजय होती है और सभी तरह के वाद-विवाद में विजय प्राप्त होती है। 

 

विज्ञापन
baglamukhi jayanti 2021 baglamukhi puja vidhi and mantra
मां बगलामुखी - फोटो : सोशल मीडिया

मां बगलामुखी की पूजा से लाभ शत्रुनाश, वाकसिद्धि, वाद-विवाद में विजय आदि के लिए मां बगलामुखी की साधना काफी शुभ एवं लाभ पहुंचाने वाली है। बगलामुखी मां की उपासना से हर प्रकार के तंत्र से निजात मिलती है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed