{"_id":"5bafd785867a557f032ad66d","slug":"191538250629-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन से दस लाख की कैश वाला बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन से दस लाख की कैश वाला बैग चोरी
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। दिल्ली से जम्मू आए एक व्यापारी के लाखों रुपये चोरी हो गए। यह पैसे एक बैग में थे। बैग में ब्लैंक चेक सहित कुछ सामान भी था। जीआरपी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली के अशोक विहार के रहने वाले सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि वह कॉसमेटिक्स का काम करता है। जम्मू में उन्होंने कई दुकानों पर माल दिया हुआ है। शुक्रवार को दुकानों में दिए हुए सामान का पैसा इकट्ठा किया। शाम को करीब 7 बजे वह जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां एक होटल पर खाना खाया। बैग टेबल पर रख दिया, जिसमें 10 लाख रुपये थे। खाना खाते वक्त उन्हेें पता ही नहीं चला कि कब बैग किसी ने उठा लिया। काले रंग के बैग में पैसों के अलावा साइन किए हुए ब्लैंक चेक भी थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति दिखा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।