फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सरपंच हुए जानलेवा हमले को लेकर पंचों-सरपंचों ने लगाई इंसाफ की गुहार

सरपंच हुए जानलेवा हमले को लेकर पंचों-सरपंचों ने लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन
सरपंच हुए जानलेवा हमले को लेकर पंचों-सरपंचों ने लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन
उधमपुर। कुछ दिन पूर्व आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सरपंच मनोहर लाल के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को जिब क्षेत्र के पंच-सरपंचों का शिष्टमंडल ने आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट संजीत बवोरिया के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय में पंहुच कर इंसाफ की गुहार लगाई।
मौके पर उपस्थित डीआईजी सुजीत सिंह व एसएसपी राजीव पांडे से मिलकर शिष्टंमडल के सदस्यों ने उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से पंचों व सरपंचों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। वहीं इस संबध में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने एसएचओ को तुंरत एफआईआर दर्ज कर मामले की उचित जांच के आदेश दिये तथा पीड़ित को पूरा इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए शिष्टंमडल के सदस्यों ने बताया कि 25 जून को जिब क्षेत्र की पंचायत नीली नाला में प्रशासन की और से जारी बैक टू विलेज प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमें पीड़ित सरंपच मनोहर लाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रोग्राम के दौरान उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही पंचायत के कुछ स्थानीय लोगों ने विवाद के चलते स्थानीय सरपंच मनोहर लाल पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आईं है। उन्होंने कहा कि अरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी का भी लिहाज नही किया और सरेआम कानून व्यव्स्था का उल्लघंन किया है। दिनदहाड़े हुए हमले के कारण पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है तथा सभी पंच-सरपंच सरकार से उनकी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने की मांग कर रहें हैं। इस मौके पर सरपंच सुषमा देवी, दर्शना देवी, वीणा कुमारी, अनुराधा, रीता देवी, इरशाद अहमद हंस राज आदि सरपंच व पंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed