फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10 percent price hike of wine in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में दस फीसदी मंहगी हुई शराब

Mon, 31 Aug 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 31 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
10 percent price hike of wine in jammu kashmir
एक सितंबर 2015 से मयखानों व शराब की दुकानों से अब महंगी बोतलें मिलेंगी। अब से शराब भी महंगी हो गई। पुराने रेट प्रिंट के बावजूद मय के प्यालों के शौकीन लोगों को आज से नए दाम पर मदिरा खरीदनी होगी। शौक रखना है तो जेब ढीली करनी होगी। इस लत से जूझ रहे लोगों को भी जेब और ढीली करनी होगी।
विज्ञापन


सोमवार को आबकारी विभाग ने अध्यादेश जारी करके सभी बोतलों पर पांच से दस फीसदी तक बोतलों पर रेट बढ़ा दिए हैं। अचानक जारी हुए इस अध्यादेश से वाइन शाप के व्यापारी भी हैरान हैं। आबकारी विभाग के आदेश क्रमांक 214/2015 दिनांक 31 अगस्त के अनुसार एक सितंबर से अंग्रेजी व देसी शराब के रेट बढ़ाए गए हैं।  
विज्ञापन


देसी शराब की फ्रूटी पांच रुपये छोटी फ्रूटी चार रुपये के हिसाब से बढ़ाई गई है। जबकि जम्मू में अमूमन चलने वाली आईबी व आरएस पर चालीस रुपये प्रति बोतल तक बढ़ा दिए गए। जाम के शौकीन आम लोगों की देसी शराब के लिए पांच फीसदी रेट बढ़ाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बोतलों पर रेट अभी तक दो साल पुराने ही प्रिंट हुए हैं। स्काच व ब्रांडेड शराब के लिए दस फीसदी तक अधिक रेट देना होगा। रेट बढ़ाए जाने से मयखानों पर भी इसका असर रहेगा। उनके भी रेट बढेंगे।  चाहे लत हो शौक मदिरा पान महंगाई की मार उन पर भी पड़ेगी।  


हांलाकि राज्य सरकार को भी रेट बढ़ाने से आय अर्जित होगी।  सरकार का आय का सबसे बढ़ा प्रमुख स्रोत्र शराब ही है। उसका रेट बढ़ाकर सरकार ने अपने खजाने को मजबूत करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed