फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   murger day

ढोल बजा और मिठाइयां बांट कर मनाया विलय दिवस

विज्ञापन
murger day
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से नगर के गोल मार्केट चौक पर विलय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ढोल बजाकर और मिठाई बांट कर विलय दिवस की खुशी मनाई गई। उपस्थित लोगों ने महाराजा हरि सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ही काफी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्य अजय गुप्ता ने सभी को विलय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का प्रत्येक नागरिक महाराजा हरि सिंह के इस नेक कार्य का अभारी है, जिन्होंने अधिकारिक तौर पर भारत वर्ष के साथ जम्मू-कश्मीर का संपूर्ण विलय किया था। अनुच्छेद 370 के कारण जम्मू-कश्मीर का गौरवमयी इतिहास दबकर रह गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने अनुच्छेद 370 रूपी धूल को हटाकर इतिहास के सुनहरे पन्नों को फिर से निखारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की आढ में डोगरा रियासत के सही इतिहास और इसके शासकों के प्रति भ्रम फैलाया गया। लेकिन अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद इतिहास के पन्ने परत दर परत खुलकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त 1947 से पहले ही महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय का फैसला कर लिया था, लेकिन कुछ विरोधी नेताओं के कारण व जल्द सार्वजनिक नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि भारत के साथ संपूर्ण विलय के रास्ते में रोड़ा बने अनुच्छेद 370 का खात्मा होने के बाद प्रदेशवासी काफी खुश हैं और खुलकर विलय दिवस का जश्न भी मना रहे हैं। यह उनके लिए दिवाल सहित अन्य प्रमुख त्योहारों से कम नहीं है। इसलिए सरकार से अपील है कि विलय दिवस को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed