फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Children took a flight of imagination regarding the 'India of my dreams'.

Udhampur News: मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने भरी कल्पना की उड़ान

Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Children took a flight of imagination regarding the 'India of my dreams'.
चित्रों में दिखा विकसित भारत का सपना, डोडा के स्कूलों में हुई सेवा चित्र प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की ओर से ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में ''सेवा चित्र-मेरे सपनों का भारत'' विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंगों व रेखाओं के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना को कागजों पर उकेरा।
कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान जिला महासचिव राजेश्वर जराल, विकास राज परोहित, मंडल अध्यक्ष सुधा कोतवाल, अनिल सिंह कटोच और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन सिंह संब्याल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने आधुनिक, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, तकनीक और राष्ट्र निर्माण जैसे अहम विषयों पर शानदार कलाकृतियां बनाईं। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें देश के भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है। बच्चों की कल्पनाशीलता और उनके द्वारा प्रस्तुत चित्रों ने यह साबित कर दिया कि युवा पीढ़ी देश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कितनी जागरूक और उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed