फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Complete the census work in inaccessible and snow-bound areas within the stipulated time.

Udhampur News: दुर्गम एवं बर्फीले इलाकों में जनगणना का काम तय समय में करें

Sun, 27 Sep 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Complete the census work in inaccessible and snow-bound areas within the stipulated time.
उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी घरों की 100 प्रतिशत गणना सुनिश्चित करने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत जिले के ऊंचाई वाले और बर्फबारी से प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में चल रहे जनगणना कार्य को तय समय में पूरा करने के लिए जिला प्रशासन काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी मिंगा शेरपा ने संबंधित अधिकारियों को सभी घरों की 100 प्रतिशत गणना सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने शुक्रवार को जनगणना से जुड़े एसडीएम स्तर के और प्रभारी जनगणना अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चल रहे जनसंख्या गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बर्फबारी वाले और दुर्गम क्षेत्रों में अभी बाकी बचे फील्ड वर्क को जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई। प्रधान जनगणना अधिकारी ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फील्ड वर्क तेज करने और सभी परिवारों की 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डिजिटल जनगणना का यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए फील्ड कर्मचारियों के काम की रोजाना निगरानी की जाए और बचा हुआ कार्य 30 सितंबर से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि गणना के दौरान केवल आबादी वाले घरों को ही नहीं, बल्कि सभी आवासीय और गैर-आवासीय जनगणना भवनों को भी शामिल किया जाए। इनमें खाली और बंद पड़े जनगणना भवन भी शामिल हैं, ताकि किसी भी स्थान की गणना छूट न जाए और आंकड़े पूरी तरह से दर्ज किए जा सकें। बैठक में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed