फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Reviewed TB testing, patient identification, and treatment status.

Udhampur News: टीबी की जांच, मरीजों की पहचान और उपचार की स्थिति जानीं

Sun, 27 Sep 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Reviewed TB testing, patient identification, and treatment status.
उपायुक्त मिंगा शेरपा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में ''टीबी मुक्त भारत अभियान'' के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को उपायुक्त मिंगा शेरपा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में टीबी की जांच, मरीजों की पहचान और उपचार की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सलोच ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्क्रीनिंग और उपचार लक्ष्यों की जानकारी दी। डीसी मिंगा शेरपा ने जांच सुविधाओं का और विस्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि टीबी के मामलों की जल्द पहचान के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच सुनिश्चित की जाए और मरीजों को समय पर उपचार मिले।
विज्ञापन

उन्होंने डायग्नोस्टिक सेवाओं को मजबूत बनाने, संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान करने और काउंसलिंग सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया। डीसी ने फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने की बात कही, ताकि अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed