फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   fees fixation news

Udhampur News: निजी संस्थान नहीं वसूल सकेंगे अब मनमानी फीस

विज्ञापन
fees fixation news
उच्च शिक्षा विभाग ने किया पहली बार फीस फिक्सेशन कमेटी का गठन, नियंत्रण पर करेगी काम
विज्ञापन

जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग ने फीस पर नियंत्रण रखने के लिए पहली बार फीस फिक्सेशन कमेटी का गठन किया है। कमेटी निजी, संस्थानों और मेडिकल काॅलेजों में फीस बढ़ोतरी पर नजर रखेगी। विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही हैं कि शिक्षण संस्थान अभिभावकों से मनमानी फीस ऐंठ रहे हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी आ रही है।
पहले फीस फिक्सेशन कमेटी का गठन स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए किया था। इस दौरान कमेटी के सुझावों पर फीस पर अंकुश लगा था। इस दौरान ऐसे मनमानी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की गई थी। गठित कमेटी सालाना फीस बढ़ोतरी के लिए मानक तय करेगी। कमेटी का गठन नियम 10 जम्मू-कश्मीर प्राइवेट काॅलेज रुल्स 2005 के तहत किया गया है। अब काॅलेजों में फीस का निर्धारण करने की जिम्मेदारी कमेटी की रहेगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव होंगे कमेटी के चेयरमैन
कमेटी में चेयरमैन उच्च शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव होंगे, जबकि निदेशक वित्त एवं उच्च शिक्षा विभाग, काॅलेजों के निदेशक, विवि कश्मीर और जम्मू के रजिस्ट्रार, काॅलेज डेवलपमेंट काउंसिल कश्मीर के डीन, काॅलेज डेवलपमेंट काउंसिल के निदेशक, नोडल प्रधानाचार्य कश्मीर और जम्मू, सरकारी काॅलेज ऑफ एजूकेशन जम्मू और कश्मीर के प्रधानाचार्य, उच्च शिक्षा विभाग के अंडरसचिव, ऑल प्राइवेट काॅलेज एसोसिएशन कश्मीर और जम्मू के अध्यक्ष इसमें सदस्य होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed