फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cricket

सुपर ओवर में दिल्ली ने इटावा को हराया

विज्ञापन
cricket
दुसरे मैच के खिलाड़ी को मैन आफ द मौच से सम्मानित करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी कटरा प्रीमियर लीग सीजन-2 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें भद्रवाह और दिल्ली की टीमों ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इनमें से दिल्ली और इटावा के मैच में सुपर ओवर देखने मिला।
विज्ञापन

पहला मुकाबला लाइफ क्रिकेट क्लब दिल्ली और शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें इटावा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से अश्रध ने 49 गेंदों में 58 और शौर्य ने 28 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। वहीं, दिल्ली के गेंदबाज अरुण ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने भी 20 ओवरों में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। इससे यह मैच बराबरी पर रुक गया। इसमें अरुण ने 55 गेंदों में विस्फोटक 75 रनों की पारी खेली। वहीं, सौरभ ने 17 गेंदों में तेजी से 30 रन बटोरे। इटावा के गेंदबाज अतुल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 ओवरों में मैच बेनतीजा रहा तो आयोजकों ने टीमों को सुपर ओवर खेलने का मौका दिया। इसमें दिल्ली ने 20 रन ठोक डाले। शानदार लय में चल रहे अरुण ने यहां भी दो चौके व दो छक्के लगाए। बदले में इटावा की टीम 14 रन ही बना सकी। इस तरह नाटकीय ढंग से दिल्ली ने यह मुकाबला जीत लिया। मैच में गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाने वाले अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
------
भद्रवाह ने दो विकेट से जीता मैच
वहीं, दूसरा मैच आहान क्रिकेट क्लब भद्रवाह और स्पाइन क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच हुआ। इसमें भद्रवाह ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बनाए। इसमें भारत ने 44 गेंदों में 46 और लक्ष्य ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए। इस लक्ष्य को भद्रवाह ने 19 ओवरों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें प्रदीप ने 60 और प्रशांत ने मात्र तीन गेंदों में 13 रनों की पारी खेली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

-----
आज दिल्ली और डोडा होंगे आमने-सामने
सोमवार को भी कटड़ा प्रीमियर लीग में दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच राजपूत क्रिकेट क्लब कटड़ा व नित्यानंद क्रिकेट क्लब पैंथल के बीच होगा। वहीं, दोपहर को दूसरा मैच एसएस स्पोर्ट्स दिल्ली व ग्रीन शाहिन डोडा की टीमें खेलेंगी।

क्रिकेट खेलते खिलाड़ी व मैन आपु द मैच को सम्मानित करते हुए

क्रिकेट खेलते खिलाड़ी व मैन आपु द मैच को सम्मानित करते हुए- फोटो : KATRA

क्रिकेट खेलते खिलाड़ी व मैन आपु द मैच को सम्मानित करते हुए

क्रिकेट खेलते खिलाड़ी व मैन आपु द मैच को सम्मानित करते हुए- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed