{"_id":"6ae79cd425fa5fccaf02b5ae","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142436-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने दो पार्कों में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मानव उत्थान सेवा समिति ने दो पार्कों में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस पार्क में सफाई अभियान चलाते मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से रविवार को उधमपुर के दो पार्कों में मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति के स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं ने पार्कों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
सदगुरुदेव सतपाल महाराज की प्रेरणा, मां राजराजेश्वरी आश्रम की प्रभारी महात्मा शमा बाई के दिशा-निर्देशन तथा पूर्व जिला पार्षद एवं मानव सेवा दल के जिला प्रमुख मूल राज की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। समिति की ओर से गोद लिए गए वीनस चौक स्थित सद्भावना पार्क और चबूतरा बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सदस्यों ने श्रमदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और निरोग जीवन के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। जिस प्रकार सभ्य समाज के निर्माण में प्रेम, करुणा, सद्भावना और आपसी भाईचारे का महत्व है, उसी प्रकार स्वच्छ वातावरण भी स्वस्थ समाज की बुनियाद है। समिति इसी उद्देश्य से शहरों के साथ-साथ गांवों और दूरदराज क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को बाहरी और भीतरी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
अभियान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया। इनमें मानव सेवा दल के प्रांतपाल सूरम चंद थापा सहित जोगेंदर कुमार, देव राज, गुलाब चंद, जीवन कुमार, प्रभात कुमार, राकेश कुमार, राम लाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।