फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सेना ने किश्तवाड़ में लगाया मेगा मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य सुविधाओं के लगे स्टॉल

विज्ञापन
jammu kashmir news
मेडिकल कैंप में दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी वितरित की गई। - फोटो : kishatwar news
किश्तवाड़। भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सद्भावना के तहत किश्तवाड़ में दो दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। आर्मी एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड किश्तवाड़ में आयोजित इस शिविर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक किश्तवाड़ शगुन परिहार तथा एलओपी सुनील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की तरफ से मरीजों की जांच, परामर्श, आवश्यक दवाइयां तथा विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आंखों, कानों, हड्डियों, बच्चों तथा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भारतीय सेना के चिकित्सकों के साथ विचार-विमर्श कर क्षेत्र में लोगों को होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का आकलन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के दौरान दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद मरीजों को व्हीलचेयर, बैसाखियां, वॉकिंग स्टिक, वॉकर, साइकिल तथा अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। भारतीय सेना के जवान दिव्यांग एवं बुजुर्ग मरीजों की विशेष सहायता करते हुए उन्हें संबंधित चिकित्सकों तक पहुंचा रहे हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के जांच एवं उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकें। मेगा मेडिकल कैंप में शामिल होने से पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में पहुंचकर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले अनिल परिहार एवं अजीत परिहार (परिहार ब्रदर्स) को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed