Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शहर का मुख्य बस अड्डा बना गड्ढों का अड्डा, बदहाल सड़कों से चालक और यात्री परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
शहर के मुख्य बस स्टैंड पर पड़े गड्ढे। - फोटो : udhampur newsa
उधमपुर। शहर के मुख्य बस अड्डे की बदहाल सड़कें और जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बस अड्डे के भीतर सड़क की हालत ऐसी है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए गाड़ियां निकालनी पड़ती हैं। इससे न केवल बस चालकों और यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास दुकानें चलाने वाले दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


समय-समय पर गड्ढों को अस्थायी तौर पर भरकर मरम्मत तो कर दी जाती है लेकिन कुछ समय बाद सड़क की स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। बस स्टैंड पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हर समय सावधानी बरतनी पड़ती है। कई बार दोपहिया वाहन इन गड्ढों में फंसने या उनसे टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। वहीं, यात्रियों को भी बस में बैठने और उतरने के दौरान परेशानी होती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर इस समस्या को कई बार उठाया जा चुका है। संबंधित विभाग की ओर से समय-समय पर गड्ढों को भरकर अस्थायी मरम्मत भी की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद सड़क की स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है और लोगों को उसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि बार-बार अस्थायी मरम्मत करने के बजाय बस अड्डे की सड़क की उचित और स्थायी मरम्मत करवाई जानी चाहिए। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की मांग है कि बस स्टैंड की उचित मरम्मत करवाई जाए। केवल गड्ढों को भरने के बजाय सड़क की टिकाऊ मरम्मत की जाए, ताकि बार-बार पैदा होने वाली समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन


बस अड्डे में गड्ढों के कारण रोजाना बस निकालने में परेशानी होती है। सड़कों की खराब स्थिति के कारण गाड़ियों को भी नुकसान होता है। सड़क की हालत सुधरनी चाहिए ताकि चालकों और यात्रियों दोनों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनवर कोका, वाहन चालक


बस में कई यात्रियों की जान की जिम्मेदारी चालक पर होती है। गड्ढों के कारण यात्रियों को भी तेज झटके लगते हैं, जिससे उन्हें भी परेशानी होती है। लगातार ऐसे रास्तों पर गाड़ी चलाने से बस के टायर के साथ अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।
- परविंदर सिंह, वाहन चालक
गड्ढों को अस्थायी तौर पर भरने से समस्या हल नहीं होती। कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। विभाग को सड़क की स्थायी मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि वाहन चालकों, यात्रियों और राहगीरों को राहत मिल सके।

- आतिश शर्मा, वाहन चालक

बस स्टैंड में जगह-जगह बने गड्ढों से गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचता है और कई बार हादसों का खतरा बना रहता है। खराब सड़कों पर गाड़ी चलाना बस चालकों के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। मुख्य बस स्टैंड से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, संबंधित विभाग को जल्द गड्ढों को भरना चाहिए।
-
रशपाल सिंह, चेयरमैन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
कोट
शहर की सड़कों में तारकोल डालने का काम चल रहा है। जल्द ही बस स्टैंड के गड्ढों की भी स्थायी मरम्मत कर दी जाएगी।
- शम्मी गुप्ता, एई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article