फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मस्जिद के बाहर रातोंरात खड़ा किया अवैध खोखा, सुबह होते ही प्रशासन ने हटाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
 अवैध बने खोखें को हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम। - फोटो : ramnagar news
रामनगर। कस्बे में अवैध रूप से कब्जा कर खोखा स्थापित करने का मामला सामने आया है। मस्जिद के पास भगवान नृसिंह मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के नजदीक खाली पड़ी जगह पर एक व्यक्ति ने शनिवार देर रात बिना किसी अनुमति के खोखा लगवा दिया। इसकी जानकारी मिलते ही रामनगर प्रशासन और नगर पालिका हरकत में आ गए। रविवार सुबह नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोखे को उखाड़ दिया और जब्त कर अपने कार्यालय पहुंचा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मस्जिद के पास खाली पड़ी जगह पर शनिवार देर रात अचानक खोखा स्थापित कर दिया गया था। इसकी भनक न तो तहसील प्रशासन को थी और न ही नगर पालिका को। रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने वहां खोखा लगा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी तहसीलदार सतीश कुमार को दी।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने तुरंत संज्ञान लिया और नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से खोखे को उखाड़ दिया। बाद में खोखे को नगर पालिका कार्यालय में ले जाकर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि संबंधित स्थान पर बिना अनुमति के अवैध रूप से खोखा स्थापित किया गया था। इसकी कोई पूर्व सूचना तहसील प्रशासन या नगर पालिका को नहीं दी गई थी। मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खोखे को हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति कब्जा कर निर्माण या दुकान स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed