फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   camp

आपदाओं से निपटने के तौर तरीके सीख रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
camp
उधमपुर के प्रशांत पब्लिक स्कूल में आयोजित नागरिक सुरक्षा शिविर में जानकारी देते प्रशिक्षक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। नागरिक सुरक्षा विभाग ने नगर के प्रशांत पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में नागरिक सुरक्षा के पांच दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस बुनियादी शिविर में स्टाफ सदस्यों सहित सौ से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर के उद्घाटन समारोह में नागरिक सुरक्षा विभाग के डिप्टी कंट्रोलर डीएसपी विद्या सागर, डिप्टी चीफ वार्डन स्वतंत्र देव कोतवाल, स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार और नागरिक सुरक्षा व एसडीआरएफ के प्रशिक्षक मौजूद रहे। इसमें प्रतिभागियों को आग लगने और भूकंप जैसी आपात स्थितियों से निपटने के बुनियादी तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएसपी विद्या सागर ने कहा कि इस शिविर को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपात स्थिति के दौरान खुद की सुरक्षा करते हुए दूसरों की रक्षा करने के तौर तरीकों के बारे में जागरूक करना है। इसके लिए नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ के प्रशिक्षक विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन विद्यार्थियों को नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाना भी सिखाया गया। प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कृत्रिम और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed