{"_id":"6aece527581c1f917d064ea2","slug":"srinagar-drug-smuggling-three-accused-arrested-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1057442-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम में महिला समेत तीन आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम में महिला समेत तीन आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
- नवयुग टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एनएच-44 पर पुलिस की कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए कुलगाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है।
अधिकारियों के अनुसार, कुलगाम पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नवयुग टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे एक वाहन को जांच के लिए रोका गया।
पुलिस ने जब वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाशी ली तो करीब सात ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी और वाहन चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मेहरीन उर्फ अन्ना आकिब गनई, निवासी पंथाचौक श्रीनगर, आकिब शफी गनई निवासी पंथाचौक श्रीनगर और जुबैर अहमद सोफी निवासी बुचपोरा श्रीनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आकिब शफी गनई पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज दो एफआईआर में शामिल रहा है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज है।