{"_id":"69543b25ffc0c30f2106511b","slug":"srinagar-smuggling-of-wood-anantnag-two-arrested-srinagar-news-c-10-jmu1052-798966-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग में कैल लकड़ी की अवैध तस्करी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग में कैल लकड़ी की अवैध तस्करी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने मंगलवार को खेरपेठ वन क्षेत्र में अवैध रूप से कैल के पेड़ों की कटाई में लिप्त लकड़ी तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस स्टेशन लारनू ने सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर खेरपेठ वन क्षेत्र में चिन्हित स्थान पर छापा मारा।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल से अवैध रूप से काटी गई कैल लकड़ी के पांच लट्ठे बरामद किए। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान आदिल अहमद पड्डर निवासी लारनू और रईस अहमद शेख निवासी खेरपेठ के रूप में हुई है। पेड़ों की कटाई में इस्तेमाल की गई एक आरी भी जब्त की गई है। मामले की जांच जारी है। संवाद