फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: सुरक्षित छत दो या भूख हड़ताल झेलने को तैयार रहो

विज्ञापन
jammu and kashmir news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में सेवाएं दे रहे प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। सुरक्षित सरकारी ट्रांजिट आवास की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में एक शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार को 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों का कहना है कि यदि तय तारीख तक तैयार फ्लैटों का कब्जा नहीं सौंपा गया तो वे एक अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने पर मजबूर होंगे।
सरकार ने कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए घाटी में 6,000 ट्रांजिट फ्लैट्स बनाने की योजना बनाई थी। मार्च में हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक के अनुसार 4,128 फ्लैट्स बनकर तैयार हो चुके थे। 1,872 फ्लैट्स का काम विभिन्न चरणों में पूरा होना था। हालांकि, जेवन सहित घाटी के कई हिस्सों में इमारतें लगभग पूरी हो जाने के बावजूद कर्मचारियों को कब्जा न दिए जाने से भारी रोष है। हाल के दिनों में ऑनलाइन जारी हुए धमकी भरे पोस्टरों ने कर्मचारियों और उनके परिजनों के जेहन में असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है। पीएम पैकेज कर्मचारी आशीष राजधान ने कहा कि 2010 में नौकरी पर आए थे। 2022 में राहुल भट की हत्या के बाद जमीन आवंटित हुई और काम में थोड़ी तेजी आई। आशीष ने जमीनी स्थिति का हवाला देते हुए आगे कहा कि अकेले जेवन में 26 इमारतें पूरी तरह तैयार हैं, फिर भी कब्जा नहीं दिया जा रहा। करीब 3,500 कर्मचारी आज भी असुरक्षित इलाकों में किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। पिछले दो महीनों से लगातार आ रही आतंकी धमकियों ने हमारे परिवारों को खौफ में डाल दिया है। अगर 30 सितंबर तक तैयार इमारतों का आवंटन नहीं हुआ, तो एक अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और आर्थिक तंगी का दर्द बयां करते हुए एमटीएस कर्मी बरखा भट ने सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। बरखा ने कहा कि तनख्वाह 30 हजार रुपये है, जिसमें से 15,000 रुपये केवल किराए में देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

13 इमारतें हैंडओवर के लिए तैयार

श्रीनगर। जेवन में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे ट्रांजिट आवास का निर्माण कार्य अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 39 बहुमंजिला इमारतों में तैयार किए जा रहे 936 फ्लैटों को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है, जहां 13 इमारतें कब्जा सौंपने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एक अक्टूबर से पात्र कर्मचारियों को फ्लैट सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना की मौजूदा स्थिति के अनुसार, 39 इमारतों में से भवन संख्या 1 से 5 और 19 से 28 तक की 13 इमारतें पूरी तरह तैयार हैं, जहां लिफ्ट चालू हो चुकी हैं और केवल अंतिम फिनिशिंग का काम बाकी है। वहीं भवन संख्या 6, 7, 8 और 12 से 18 तक की 10 इमारतों का सिविल निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है, यहां मुख्य रूप से लिफ्ट लगाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके अलावा भवन संख्या 9, 10, 11 और 30 से 39 तक की 14 इमारतों में लिफ्ट लगाने के साथ-साथ सैनिटरी, दरवाजे-खिड़कियां, वायरिंग और पेंटिंग का काम युद्धस्तर पर जारी है, जबकि भवन संख्या 29 की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट जल्द साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed