फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: एनएचएम कर्मियों की 72 घंटे की हड़ताल शुरू

विज्ञापन
jammu and kashmir news
वेतन संशोधन और नौकरी की सुरक्षा की है मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने वेतन समानता, नौकरी की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा लाभों की मांग को लेकर बुधवार से प्रदेशभर में 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है। विभिन्न जिलों और ब्लॉकों में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर स्वास्थ्य कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में अन्य राज्यों के एनएचएम कर्मियों की तर्ज पर वेतन ढांचे में संशोधन, एक ठोस रोजगार नीति तैयार करना, तथा कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई), जीवन बीमा कवर और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सहायता जैसे सामाजिक सुरक्षा उपाय लागू करना शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे इन मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार और संबंधित उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला। प्रदर्शन में शामिल रऊफ अहमद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने में वे हमेशा अग्रिम मोर्चे पर डटे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें वेतन और नौकरी को लेकर लगातार अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि एनएचएम कर्मियों की संयुक्त समन्वय समिति ने पांच सितंबर को हुई बैठक के बाद इस हड़ताल का आह्वान किया था। समिति के अनुसार, प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद जब कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो मजबूर होकर उन्हें काम बंद कर हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed