फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mohhamad Kais, Selected Indian Team, Soft Tennis Championship

Srinagar News: 13 वर्षीय मोहम्मद कैस एशियन जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
Srinagar, Mohhamad Kais, Selected Indian Team, Soft Tennis Championship
श्रीनगर के मोहम्मद कैस। संवाद
भारतीय टीम में चयन होने पर पिता हुए भावुक, बेटे की मेहनत और समर्पण को दिया श्रेय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और उसे दिखाने के लिए मिलने वाले अवसरों के चलते उभरकर सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक मिसाल है श्रीनगर के युवा खिलाड़ी मोहम्मद कैस (13) पेश की। उसे आगामी इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद कैस का दूसरी एशियन जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 8 फरवरी तक पंजाब में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया और पोलैंड सहित कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इतनी कम उम्र में उनका चयन जम्मू और कश्मीर के लिए गर्व की बात है और इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

कैस जिला श्रीनगर लेवल पर तीन बार स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं। उन्होंने यूटी स्तर पर भी तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने पहले भी नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में जम्मू और कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है। कैस के पिता एजाज सोफी ने अपने बेटे के सफर के बारे में भावुक होकर कहा कि जो लड़का अभी 14 साल का भी नहीं है उसके लिए भारत का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सिर्फ खुशी नहीं है बल्कि यह एक ऐसा पल है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं इसे देख पाऊंगा। वो बेटे की मेहनत और समर्पण को इसका श्रेय देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले, जैसे मेरे बचपन का सपना पूरा हो गया
एजाज इस पल को अपने बचपन से जोड़ते हैं जब वह डलगेट के बुछवारा में रहते थे जहां खेल सुविधाओं तक पहुंच सीमित थी। उन्होंने उस पल को याद करते हुए कहा कि जब मैं छोटा था तो हम अमर सिंह क्लब जाते थे। वहां सिर्फ एक टेनिस कोर्ट था। अधिकारी खेलते थे और हम बस देखते थे। वह जुनून मेरे साथ पूरी जिंदगी रहा। कैस को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखकर ऐसा लगता है कि मैंने उसके जरिए अपने बचपन का सपना पूरा कर लिया है।

खेल महत्वपूर्ण हैं लेकिन शिक्षा जरूरी है
खेल में सफलता के बावजूद एजाज इस बात को लेकर साफ हैं कि पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। खेल महत्वपूर्ण हैं लेकिन शिक्षा जरूरी है। कैसे पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हाल ही में उसने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए और श्रीनगर के एक स्कूल में कक्षा नौवीं में प्रमोट हुआ है। कैस के इस सफर में सभी उन सीनियर खिलाड़ियों को श्रेय जाता है जिनके साथ वो श्रीनगर के राजबाग के गिंदुन स्टेडियम में प्रैक्टिस करता आया है। एजाज बोले कि परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों और चाहने वालों के लगातार फोन आ रहे है जो खुशी का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed