फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, IGP Kashmir, Held meeting, Security Review

Srinagar News: सर्दियों के मद्देनजर सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के निर्देश

विज्ञापन
Srinagar, IGP Kashmir, Held meeting, Security Review
विंटर स्ट्रैटेजी रू आईजीपी ने श्रीनगर शहर के सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सर्दियों की आहट के साथ ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने सुरक्षा तंत्र को चाक-चौबंद करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) ने सोमवार को श्रीनगर के सुरक्षा ग्रिड की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सर्दियों के महीनों के मद्देनजर ठोस विंटर स्ट्रैटेजी तैयार करना और शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना रहा।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक का प्राथमिक उद्देश्य श्रीनगर शहर के सुरक्षा ग्रिड को और अधिक सुदृढ़ करना और संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों का व्यापक जायजा लेना था। उन्होंने बताया कि बैठक में घाटी के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिनमें डीआईजी, सेंट्रल कश्मीर रेंज (सीकेआर) राजीव पांडे, डीआईजी, साउथ कश्मीर रेंज (एसकेआर) जावेद इकबाल मट्टू, एसएसपी - श्रीनगर, बड़गाम, गांदरबल, पुलवामा और अवंतिपोरा, संबंधित क्षेत्रों के जोनल एसपी, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के पुलिस अधीक्षक (एसपी एसओजी) शामिल थे।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सर्दियों के मौसम में उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चुनौतियों, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त नाकों की स्थापना, रात्रि गश्त बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को चुस्त-दुरुस्त रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजीपी ने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल मजबूत रखने और जमीनी स्तर पर खुफिया इनपुट साझा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आगामी महीनों में घाटी में अमन और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed