फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Shopian, Doctor Car Jam, Snowfall, Reached Hospital At Buldozer

Srinagar News: बर्फ में फंसे तो बुलडोजर पर अस्पताल पहुंचे चिकित्सक

विज्ञापन
Shopian, Doctor Car Jam, Snowfall, Reached Hospital At Buldozer
श्रीनगर। शोपियां के अस्पताल में सर्जरी के लिए जाते समय मंगलवार को एक चिकित्सक की कार बर्फ में फंस गई। अस्पताल पहुंचने के लिए उन्होंने बुलडोजर का सहारा लिया।
विज्ञापन

डॉ. बशारत पंडित जो दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले हैं और फिलहाल श्रीनगर में रह रहे हैं वह शोपियां के जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार को सुबह 7.30 बजे घर से निकले ताकि लगभग 55 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सकें। श्रीनगर और उसके आसपास सुबह बर्फबारी हल्की थी।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में हालात और खराब हो गए, शोपियां पहुंचने के बाद उनकी कार फंस गई, जिससे उन्हें अस्पताल पहुंचने की बेताब कोशिश में लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। पंडित ने बताया कि इसी दौरान एक बुलडोज (बर्फ साफ करने की मशीन के साथ) आया, तो मैं उस पर चढ़ गया। वह बुलडोजर से सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना थी... यह मेरे मरीजों, खासकर गर्भवती महिलाओं के प्रति कर्तव्य की भावना थी, जिन्हें अन्यथा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता था। कई मरीज सर्जरी के लिए लाइन में लगे थे, और कुछ इमरजेंसी भी थीं। इस भारी बर्फबारी में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने से मुश्किलें पैदा हो जातीं। उनके विभाग ने मंगलवार को दिन में 10 सर्जरी कीं और सभी मरीज स्थिर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed