फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Kashmir: श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री, पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा, जानें क्या है महत्व

Thu, 07 Mar 2024 04:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

प्रधानमंत्री स्टेडियम जाते हुए एक जगह रुक कर पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा और हाथ जोड़कर नमन किया। इसकी तस्वीरें प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई हैं।

विज्ञापन
PM modi kashmir visit sees Shankaracharya Hill from a distance in Srinagar
पीएम मोदी कश्मीर यात्रा - फोटो : एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने शहर के बख्शी स्टेडियम में बड़ी रैली को संबोधित किया।  रैली स्थल पहुंचने से पहले उन्होंने एक जगह रुक कर पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा और हाथ जोड़कर नमन किया। इसकी तस्वीरें प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गईं।



ये भी पढ़ें- LIVE PM Modi Srinagar Rally Live: PM मोदी ने 6400 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ-लोकार्पण किया
 

Trending Videos
PM modi kashmir visit sees Shankaracharya Hill from a distance in Srinagar
पीएम मोदी कश्मीर यात्रा - फोटो : एजेंसी

शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है भगवान शिव का मंदिर

शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में जबरवान रेंज पर शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है। यह मंदिर हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। कश्मीरी हिंदुओं का दृढ़ विश्वास है कि इस मंदिर में आदि शंकराचार्य ने दौरा किया था और तब से यह मंदिर उनके साथ जुड़ा हुआ है। इस तरह मंदिर और पहाड़ी का नाम शंकराचार्य पड़ा। कश्मीरी पंडितों की इस मंदिर में गहरी आस्था है। शिवरात्रि के पर्व पर जिसे कश्मीर में हेरथ के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

PM modi kashmir visit sees Shankaracharya Hill from a distance in Srinagar
पीएम मोदी कश्मीर यात्रा - फोटो : एजेंसी

मंदिर घाटी तल से 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर से पूरे श्रीनगर शहर को देख जा सकता है। मंदिर और निकटवर्ती भूमि राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत केंद्रीय रूप से संरक्षित किया गया है। जम्मू कश्मीर के धर्मार्थ ट्रस्ट ने क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ मिलकर 19वीं सदी से इस मंदिर का प्रबंधन करता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi kashmir visit sees Shankaracharya Hill from a distance in Srinagar
पीएम मोदी कश्मीर यात्रा - फोटो : एजेंसी
अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
PM modi kashmir visit sees Shankaracharya Hill from a distance in Srinagar
पीएम मोदी कश्मीर यात्रा - फोटो : एजेंसी

अब छर्रों से किसी की आंख की रोशनी नहीं जाती

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि किसी की भी आंखें छर्रों से न छीनी जाती। अब सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़कों पर किसी भी निर्दोष की जान न जाए। लाल चौक के घंटा घर पर शान से तिरंगा लहरा रहा है और यह शांति और आतंकवाद से दूर जाने का प्रतीक है। गुरुवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उपराज्यपाल ने यह बातें कहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर.. 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed