फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Srinagar Rally Live: पीएम बोले- एक जमाना था देश के कानून कश्मीर में लागू नहीं होते थे...अब समय बदल गया

Thu, 07 Mar 2024 04:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Mar 2024 04:41 PM IST
खास बातें

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी ने रैली के दौरान 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
PM Modi srinagar Visit Live Updates PM Narendra Modi first visit to Kashmir after removal of Article 370
PM Modi in Kashmir - फोटो : एजेंसी

लाइव अपडेट

01:59 PM, 07-Mar-2024
परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा। परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं- मैं हूं मोदी का परिवार। कश्मीर के लोग भी कह रहे- मैं हूं मोदी का परिवार।
01:55 PM, 07-Mar-2024

ये नया कश्मीर है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।'
विज्ञापन
01:49 PM, 07-Mar-2024

एक जमाना था जब देश के कानून कश्मीर में नहीं लागू होते थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते। अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है। आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है।'
01:43 PM, 07-Mar-2024

पीएम मोदी ने 'वेड इन इंडिया' की अपील की

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा शीश ही विकास-सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने लोगों से 'वेड इन इंडिया' की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बाहर दूसरे देशों में शादी करते हैं, जिससे उस देश की इकोनॉमी मजबूत होती है।
01:37 PM, 07-Mar-2024

धरती के स्वर्ग पर आने का ये अहसास शब्दों से परे है: पीएम मोदी

मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं और आगे भी यह कोशिश जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। धरती के स्वर्ग पर आने का ये अहसास ये अनुभूति शब्दों से परे है।
 
 
01:35 PM, 07-Mar-2024
गांदरबल की हमीदा ने बताया कि एनआरएलएम स्कीम से जुड़कर एक गाय के साथ शुरुआत की थी। आज मैंने एक छोटी सी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल ली है। जिसमें पाउच पैकिंग के अलावा, चीज और दही भी बनाती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 07-Mar-2024

पीएम मोदी ने मधुमक्खी पालक संग सेल्फी लेने का किया वादा

नाजिम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं एसपीजी से भी कहूंगा। कार्यक्रम के बाद मैं आपके साथ सेल्फी लूंगा। 
 
01:17 PM, 07-Mar-2024
पीएम मोदी ने किसान से सवाल किया- जब पढ़ाई करते थे तब क्या सपना था
जवाब- जब पढ़ाई करता था, तब घरवाले कहते थे डॉक्टर बनो, इंजीनियर बनो। लेकिन जब मैंने मधुमक्खी पालन का काम शुरू किया तब मुझे लगा कि यह काम मेरी इच्छा के अनुरूप है। 
01:17 PM, 07-Mar-2024

मधुमक्खी पालक से पीएम ने की बात

पीएम मोदी ने पुलवामा के रहने वाले मधुमक्खी पालक नाजिम नजीर से बात की। नाजिम ने कहा कि मेरे घर की छत पर दो मधुमक्खी के बक्से रखे थे। मैं स्कूल में पढ़ता था। इन बक्सों को बढ़ाने के लिए इंटरनेट पर खोजा। 60 हजार का ऋण लिया और अब 200 बक्से हो गए हैं। 
01:11 PM, 07-Mar-2024

शहीदों के परिवार को पीएम मोदी ने नियुक्ति पत्र सौंपे

शहीदों के परिवार को प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम मोदी ने राबिया मुस्तफा को नियुक्ति पत्र सौंपा। राबिया के पति कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी एक आतंकी हमले में शहीद हुए थे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed