फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi In Srinagar Prime Minister inaugurated development projects worth Rs 6400 crore

PM Modi In Srinagar: परिवारवाद से लेकर बदलते जम्मू-कश्मीर तक, पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

Thu, 07 Mar 2024 03:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Mar 2024 03:03 PM IST
विज्ञापन
PM Modi In Srinagar Prime Minister inaugurated development projects worth Rs 6400 crore
PM Modi In Srinagar - फोटो : अमर उजाला

PM Modi Srinagar Rally News: अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। आइए पढ़ते हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

विज्ञापन
Trending Videos

परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा। परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं- मैं हूं मोदी का परिवार। कश्मीर के लोग भी कह रहे- मैं हूं मोदी का परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर को गुमराह किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है। बन्दिशों से ये आज़ादी आर्टिकल 370 हटने के बाद आई है। दशकों तक सियासी फायदे के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों को गुमराह किया, देश को गुमराह किया। 370 से फायदा जम्मू कश्मीर को था या कुछ राजनीतिक परिवार ही इसका लाभ उठा रहे थे? जम्मू कश्मीर की आवाम ये सच्चाई जान चुकी है कि उनको गुमराह किया गया था। कुछ परिवारों के फायदे के लिए जम्मू कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था। आज 370 नहीं है, इसलिए जम्मू कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं। आज यहां सबके लिए समान अधिकार भी है, समान अवसर भी है।

विज्ञापन

झीलों से लेकर जेकेसीए के लोगो तक में कमल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं। 50 साल पहले बने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एशोसिएशन के लोगो में भी कमल है। ये सुखद संयोग है या कुदरत का कोई इशारा कि भाजपा का चिन्ह भी कमल है और कमल के साथ तो जम्मू कश्मीर का गहरा नाता है।

अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं...जम्मू कश्मीर में पर्यटन के साथ ही कृषि और कृषि उत्पादों की ताकत भी है। जम्मू कश्मीर की केसर, सेब, यहां के मेवे, जम्मू कश्मीरी चेरी, जम्मू कश्मीर अपने आप में ही इतना बड़ा ब्रांड है।

इस प्यार के कर्ज को चुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं है। जम्मू कश्मीर भारत का मस्तक है, और ऊंचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है। इसलिए विकसित जम्मू कश्मीर, विकसित भारत की प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा कि आपके इस प्यार से मैं जितना खुश हूं, उतना ही कृतज्ञ भी हूं। मोदी प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। 2014 के बाद मैं जब भी आया, मैंने यही कहा कि मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं। और मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि आपका दिल जीतने की सही दिशा में मैं जा रहा हूं।

एक जमाना था जब देश के कानून कश्मीर में नहीं लागू होते थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते। अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है। आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है।'

पीएम मोदी ने 'वेड इन इंडिया' की अपील की
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा शीश ही विकास-सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने लोगों से 'वेड इन इंडिया' की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बाहर दूसरे देशों में शादी करते हैं, जिससे उस देश की इकोनॉमी मजबूत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed