फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PM modi rally Srinagar: LG manoj sinha Emphasises jammu kashmir Kashmir Transformation to Prosperity

PM Rally Srinagar: एलजी बोले- अब छर्रों से किसी की आंख की रोशनी नहीं जाती, लाल चौक पर शान से लहरा रहा तिरंगा

Thu, 07 Mar 2024 04:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 04:08 PM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने रिंग रोड फ्लाईओवर, सड़कों जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार सहित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

विज्ञापन
PM modi rally Srinagar: LG manoj sinha Emphasises jammu kashmir Kashmir Transformation to Prosperity
पीएम को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए एलजी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि किसी की भी आंखें छर्रों से न छीनी जाती। अब सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़कों पर किसी भी निर्दोष की जान न जाए। लाल चौक के घंटा घर पर शान से तिरंगा लहरा रहा है और यह शांति और आतंकवाद से दूर जाने का प्रतीक है। गुरुवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उपराज्यपाल ने यह बातें कहीं। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि घाटी के लोग सूफी संत शेख उल आलम की भूमि पर उनका स्वागत करते हैं। एलजी सिन्हा ने कहा कि पिछले दशक में जम्मू-कश्मीर के लोगों के कल्याण और शांति के लिए मोदी के समर्पण ने दशकों की उथल-पुथल के बाद क्षेत्र में शांति बहाल करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में हुए परिवर्तन पर प्रकाश डाला।

एलजी सिन्हा ने अपने मन की बात कार्यक्रम में मोदी द्वारा कश्मीर के लगातार संदर्भ का उल्लेख किया। उन्होंने विभिन्न मंचों पर लोटस स्टेम (नंदरू), पश्मीना और केसर जैसे कश्मीरी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

PM modi rally Srinagar: LG manoj sinha Emphasises jammu kashmir Kashmir Transformation to Prosperity
PM Modi Rally Srinagar - फोटो : बासित जरगर

एलजी सिन्हा ने सुरंगों, रिंग रोड फ्लाईओवर, सड़कों जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार सहित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, जिससे पूरे क्षेत्र में पहुंच और कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है। उन्होंने व्यावसायिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करते हुए यूरोप के समान श्रीनगर की पोलो व्यू पेडेस्ट्रीयन मार्केट का जिक्र किया।

पहाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने और गुज्जरों और बकरवालों की अछूती स्थिति पर जोर देते हुए, सिन्हा ने पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में ओबीसी को शामिल करने पर प्रकाश डाला। उन्होंने हजारों सरकारी नौकरियों के सृजन और आठ लाख से अधिक उद्यमियों के उद्भव का उल्लेख किया, जिनमें कई सफल महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूह भी शामिल हैं।

मनोज सिन्हा ने शोपियां की जाहिदा जैसे स्थानीय उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं, जिनके उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते आर्थिक परिदृश्य को दर्शाते हुए नए स्टार्टअप, कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं, मॉल और सिनेमा श्रृंखलाओं की स्थापना के बारे में भी बताया।

एलजी ने सुरक्षा और अवसर की वर्तमान भावना के साथ भय के पिछले माहौल की तुलना करते हुए, सामान्य स्थिति में वापसी और संपन्न पर्यटन उद्योग पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंसा की कमी और आतंकवाद से पर्यटन की ओर घाटी के बढ़ने की सराहना की।

उन्होंने कहा कि 2022 तक नाइटलाइफ और मल्टीप्लेक्स सिनेमा का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। लेकिन आज युवाओं झेलम के किनारे गुनगुनाते हुए। श्रीनगर में सिनेमाघरों और नाइट लाइफ का आनंद लेते हुए आम देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed