{"_id":"66c189fa25e6c928b40b2ddc","slug":"nine-day-chinar-book-festival-in-srinagar-from-august-17-to-august-25-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में मेगा बुक फेस्टिवल: चिनार पुस्तक मेले का हुआ आगाज, भारी संख्या में पहुंचे रहे युवा; 25 अगस्त तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में मेगा बुक फेस्टिवल: चिनार पुस्तक मेले का हुआ आगाज, भारी संख्या में पहुंचे रहे युवा; 25 अगस्त तक चलेगा
Sun, 18 Aug 2024 11:14 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:14 AM IST
सार
कश्मीर में नौ दिवसीय चिनार बुक फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। जहां भारी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। पहले दिन बुक लवर्स के साथ-साथ दूसरे विजिटर्स भी पहुंचे।
विज्ञापन
चिनार बुक फेस्टिवल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा श्रीनगर के जिला प्रशासन के सहयोग से डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर के लॉन में नौ दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हो चुका है। यहां 'चिनार बुक फेस्टिवल' का आयोजन हो रहा है। जो 17 अगस्त से शुरू हो चुका है और 25 अगस्त तक चलेगा। नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा आयोजित यह अपनी तरह का पहला मेगा फेस्टिवल है। मेला सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लग रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | Srinagar, J&K: A 9-day-long book 'Chinar Book Festival' has been organised by the National Book Trust India in collaboration with the district administration of Srinagar at the lawns of Sher-i-Kashmir International Conference Centre on the banks of the Dal Lake. This is… pic.twitter.com/1P6kmyzUT9
— ANI (@ANI) August 18, 2024
विज्ञापन