{"_id":"6a909aad3ef8eeca380ea561","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-997484-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: निशात में मुख्य सड़क का हिस्सा धंसा बड़ा गड्ढा बनने से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: निशात में मुख्य सड़क का हिस्सा धंसा बड़ा गड्ढा बनने से हादसे का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर के बाहरी क्षेत्र निशात में पुलिस स्टेशन के पास व्यस्त मुख्य मार्ग का एक हिस्सा अचानक धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह प्रभावित हिस्सा स्थानीय जामिया मस्जिद के ठीक सामने और कई व्यस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नजदीक स्थित है, जिसके चलते विशेषकर पीक आवर्स और भारी ट्रैफिक के दौरान कभी भी बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
हादसे से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त हिस्से के चारों ओर अस्थायी बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं ताकि वाहनों और राहगीरों को उस ओर जाने से रोका जा सके। हालांकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह केवल एक कामचलाऊ उपाय है और सड़क की स्थिति को और अधिक बदतर होने से बचाने के लिए तुरंत स्थायी मरम्मत कार्य शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
एक स्थानीय बशीर अहमद ने आशंका जताई है कि सड़क के नीचे से गुजरने वाली भूमिगत जल आपूर्ति, ड्रेनेज या सीवरेज पाइपलाइनों में रिसाव के कारण मिट्टी का कटाव हुआ हो सकता है। इसकी गहन तकनीकी जांच जरूरी है। एक अन्य स्थानीय निवासी फारूक अहमद ने कहा कि समय रहते कदम न उठाए जाने पर यह गड्ढा और चौड़ा होकर जानलेवा साबित हो सकता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने श्रीनगर जिला प्रशासन और संबंधित इंजीनियरिंग विभागों से अपील की है कि वे जमीनी स्थिति का तत्काल तकनीकी आकलन करें और सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराएं।