{"_id":"6afcb2799821a9b5e80e6191","slug":"water-from-the-ravi-river-will-prove-a-boon-for-farmers-enabling-modern-irrigation-rajouri-news-c-289-1-sjam1009-115631-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: रावी नदी का पानी बनेगा किसानों के लिए वरदान, होगी आधुनिक सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: रावी नदी का पानी बनेगा किसानों के लिए वरदान, होगी आधुनिक सिंचाई
विज्ञापन
सांबा के घगवाल में बन रही 12 करोड़ की सिंचाई परियोजना 2027 तक होगी पूरी
प्रीत चौधरी
सांबा। जिले के घगवाल क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की कमांड एरिया डेवलपमेंट परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत एक आधुनिक प्रिसिजन पाइपयुक्त सिंचाई नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना का लक्ष्य किसानों को वर्षभर सुनिश्चित सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना और पानी की बर्बादी रोकना है।
यह परियोजना रावी नदी से पानी लेकर खेतों तक पहुंचाएगी। पारंपरिक नहरों की बजाय प्रेशराइज्ड पाइप नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी और नालियों के रखरखाव की आवश्यकता समाप्त होगी। किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए लगभग 20 मीटर दबाव के साथ पानी मिलेगा। परियोजना में 240 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र भी लगेगा। यह संयंत्र पंपन के लिए आवश्यक बिजली सौर ऊर्जा से प्रदान करेगा। इससे संचालन लागत कम होगी और सिंचाई व्यवस्था अधिक टिकाऊ बनेगी। परियोजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
सरकारी साझेदारी और लक्ष्य:
अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर सरकार की साझेदारी से लागू हो रही है। देश भर में ऐसी 38 परियोजनाएं हैं, जिनमें यह जम्मू-कश्मीर की पहली है। इसे आगामी जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना पूरी होने के बाद पांच वर्ष तक इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।
विज्ञापन
कृषि उत्पादन में वृद्धि: इस आधुनिक सिंचाई परियोजना से किसानों को वर्षभर भरोसेमंद सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। पानी की बचत और टिकाऊ ऊर्जा का उपयोग इसे एक महत्वपूर्ण कदम बनाता है। यह क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगी।
-- -- -- -- -- -
भाजपा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से मेरा पुराना रिश्ता
स्थानीय विधायक सुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि हमारा मुख्यमंत्री के साथ पुराना रिश्ता है हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, सांबा विधानसभा क्षेत्र में कई परियोजनाएं पूरी होने को हैं। वह मुख्यमंत्री के माध्यम ही इनका उद्घाटन करवाएंगे। जिस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हामी भर दी। सुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष नृसिंह नगर घगवाल में नगर कमेटी बनाने की मांग भी रखी। ताकि घगवाल को साफ सुथरा नगर बनाया जा सके।