Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Ration scam: Charge sheet filed against 15 accused in a case involving the embezzlement of over 50 lakh

राशन घोटाला : 50 लाख से अधिक के गबन में 15 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
Ration scam: Charge sheet filed against 15 accused in a case involving the embezzlement of over 50 lakh
-आरोपियों में तत्कालीन तहसील सप्लाई ऑफिसर और स्टोरकीपर भी शामिल
विज्ञापन

-गरीब परिवारों के सब्सिडी वाले राशन में हेराफेरी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी में गरीब परिवारों को मिलने वाले सरकारी राशन में गबन के मामले में जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। 50 लाख रुपये से अधिक के सरकारी नुकसान से जुड़े इस मामले में तत्कालीन तहसील सप्लाई ऑफिसर (टीएसओ) अब्दुल मजीद, स्टोरकीपर मोहम्मद असलम समेत 15 आरोपी शामिल हैं। ब्यूरो ने इन आरोपियों के खिलाफ विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत राजोरी में चार्जशीट दाखिल की है।
एसीबी के अनुसार इस मामले में 28 सितंबर 2018 को तत्कालीन विजिलेंस ऑर्गेनाइजेशन (अब एसीबी) पुलिस स्टेशन में शिकायत मिली थी। शिकायतों में राजोरी जिले में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मिलने वाले सब्सिडी वाले राशन में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को आवंटित राशन में हेराफेरी की गई है। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

नवंबर 2017 में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के स्टोर में संयुक्त औचक जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में आरोप लगा कि तत्कालीन टीएसओ अब्दुल मजीद और स्टोरकीपर मोहम्मद असलम ने अपने पदों का दुरुपयोग करते हुए सरकारी सेल्समैन और निजी राशन डीलरों के साथ मिलीभगत कर राशन का गबन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
ढुलाई और लोडिंग-अनलोडिंग के नाम पर भी निकाली रकम

एसीबी की जांच में संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल के साथ एफएसएल और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से भी राय ली गई। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत सरकारी राशन का गबन किया। इसके अलावा राशन की ढुलाई, लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर भी सरकारी धनराशि धोखाधड़ी से निकाली गई। जांच में आरोपों के प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद एसीबी ने 15 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। मामले में अब न्यायिक कार्यवाही होगी। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन टीएसओ अब्दुल मजीद और स्टोरकीपर मोहम्मद असलम दोनों सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed