{"_id":"5df53ffe8ebc3e87e35d4261","slug":"crime-rajouri-news-jmu199376724","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने अपहृत किशोरी को ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलिस ने अपहृत किशोरी को ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Dec 2019 11:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले से 11 दिसंबर को अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा, जम्मू से बरामद की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी जुगल मन्हास ने बताया कि 11 दिसंबर को एक व्यक्ति ने कालाकोट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पोती अपने मामा के घर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
शिकायत के बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके अलावा पुलिस अपहरण के एंगल से भी छानबीन करने लगी। एसएचओ कालाकोट संजय रैना की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने एसडीपीओ नौशेरा बृजेश शर्मा और एएसपी नौशेरा गिरधारी लाल शर्मा की देखरेख में जांच के दौरान पाया कि एक स्थानीय व्यक्ति तारिक ने उक्त लड़की को अगवा कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने निगरानी सेल द्वारा प्रदान की गई सहायता से अपहृत लड़की को बाड़ी ब्राह्मणा, जम्मू से बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी तारिक हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन