फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Young mountaineer Suman Verma received the Bharat Gaurav Award

Kathua News: युवा पर्वतारोही सुमन वर्मा को मिला भारत गौरव अवार्ड

विज्ञापन
Young mountaineer Suman Verma received the Bharat Gaurav Award
सुमन वर्मा को मिला पुरस्कार
कठुआ। युवा पर्वतारोही एवं सीआईएसएफ कांस्टेबल सुमन वर्मा को भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह समारोह इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर लोधी रोड नई दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न हुआ। पुरस्कार समारोह कालीरमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सुमन वर्मा, मूल रूप से कठुआ जिले के कड़ेतरकी निवासी हैं और वर्तमान में सीआईएसएफ में कांस्टेबल पद पर श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनात हैं। उन्होंने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से कई कठिन पर्वत चोटियों को फतह किया है। इनमें किलिमंजारो (तंजानिया), एल्ब्रस (रूस) और युनाम (अफ्रीका) जैसी ऊंची चोटियां शामिल हैं।
विज्ञापन

समारोह में उनकी प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया गया जिसमें तीन महाद्वीपों की उच्चतम चोटियों की चढ़ाई पूरी करना। वर्ष 2024 में युवा पर्वतारोही अवार्ड से सम्मानित होना और सीआईएसएफ में रहते हुए सुरक्षा और साहस के लिए कई प्रशंसा पत्र हासिल करना शामिल थाा। लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहीं सुमन वर्मा अपनी उपलब्धियों से युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed