{"_id":"6aaae75897e35b5cb00ebdb6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1011-136439-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डोडा, उधमपुर, जम्मू और कठुआ की टीमों ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डोडा, उधमपुर, जम्मू और कठुआ की टीमों ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
हीरानगर। दयालाचक स्थित त्रिकुटा रिजॉर्ट में चल रही इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल अंडर-14 गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूल ए और पूल बी में हुए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीमों के लिए जीत दर्ज की।
पूल ए के मुकाबलों में डोडा ने पुंछ को 4 अंकों और एक पारी से जबकि उधमपुर ने किश्तवाड़ को एक अंक और एक पारी से हराया। इसके अलावा पुंछ ने रियासी को 2 अंकों से मात दी। दिन के एक अन्य मुकाबले में डोडा ने किश्तवाड़ को 7 अंकों से पराजित किया।
वहीं पूल बी में जम्मू ने राजोरी को एक पारी और 4 अंकों से हराया। मेजबान कठुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सांबा को एक पारी और 6 अंकों से शिकस्त दी। जम्मू ने एक अन्य मुकाबले में रामबन को एक अंक और एक पारी से हराया जबकि कठुआ ने राजोरी को एक पारी और 8 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन
पूरे दिन मैदान में खिलाड़ियों के बीच जीत के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। युवा खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और पूरे जोश के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की देखरेख में किया जा रहा है।