फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Truck hits bike on highway, young man dies

Kathua News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

Tue, 15 Apr 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 15 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike on highway, young man dies
धार रोड पर हादसे का ​शिकार हुई बस। संवाद - फोटो : kathua
धार सड़क पर बिलावर से उधमपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर कार से टकराई, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन


कठुआ/रामकोट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से 18 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, बिलावर से उधमपुर जा रही बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर के पास हुई, जहां सड़क को पार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक को तुरंत जीएमसी कठुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीरज सिंह (18) पुत्र पवन सिंह निवासी मटांडी लखनपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी सोहन सिंह ने बताया कि मृतक कठुआ स्थित कंप्यूटर संस्थान में व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल कर रहा है। घटना के समय वह कठुआ की मिनी बस को पकड़ने के लिए हाईवे को पार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, रामकोट तहसील के धार सड़क कंधारनू में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे यात्री बस पर से चालक का नियंत्रण खो दिया और बस पीछे की ओर चलना शुरू हो गई। बस के चालक ने बताया कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण वह बस को नहीं रोक पाया और चालक के ब्रेक लगाने के बावजूद भी जब ब्रेक नहीं लग रही थी तो उसने बस को रोकने के लिए पहाड़ी की और मोड़ दिया और बस तो वहीं पर रुक गई।

मगर पीछे से आ रही एक कार बस से टकरा गई। हालांकि कार चालक ने बस को अपनी और आते देख बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान कार का पिछला हिस्सा बस की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि कार में बैठी दो सवारियां और बस की 40 सवारियां सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहीं। इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed