{"_id":"6aaee5e8de85d482b6045d29","slug":"teerandaji-pratiyogita-kathua-news-c-10-jam1028-1017077-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को तीसरी एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी चैंपियनशिप-2026 की सब-जूनियर श्रेणी का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें देश भर से आए कुल 1,075 तीरंदाज अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आर्चरी एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर द्वारा आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से 13 से 21 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन शुरुआती मुकाबलों के बाद शाम को रोमांचक एलिमिनेशन राउंड भी शुरू हो गए। उद्घाटन समारोह में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहायक सचिव गुंजन अब्रोल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव शर्मा सम्मानित अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने कटड़ा में इस स्तर के आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
शाम के एलिमिनेशन राउंड के दौरान श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार मौर्य (आईएफएस) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ श्राइन बोर्ड के खेल निदेशक ध्रुव गुप्ता भी मौजूद रहे। आलोक कुमार मौर्य ने आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव सुनील शर्मा और रियासी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्राइन बोर्ड युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों को हमेशा सहयोग देता रहेगा। प्रतियोगिता में देश के शीर्ष 16 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस मेगा इवेंट का संचालन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तकनीकी पैनल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें संदीप कुमार दुकलान प्रतियोगिता निदेशक और अमित जैन मुख्य निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।