फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   CONGRESS PARTY PROTEST

Kathua News: राहुल पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद कांग्रेस में उबाल, प्रदर्शन

विज्ञापन
CONGRESS PARTY PROTEST
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की तस्वीरों को आतंकवाद से जुड़े लोगों की तस्वीरों के साथ प्रदर्शित करने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेताओं ने पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने का प्रयास करार दिया और भाजपा से इसे वापस लेने की मांग उठाई है।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा ने किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डोगरा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन विपक्षी नेताओं को आतंकवाद से जोड़ने वाली तस्वीरों का इस्तेमाल जिम्मेदार राजनीतिक संवाद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच मतभेद हैं तो उनका समाधान लोकतांत्रिक बहस और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। डोगरा ने गांधी परिवार के राजनीतिक इतिहास और देश के लिए दिए गए बलिदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे इतिहास को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दलों को अपने आरोपों और राजनीतिक प्रचार में अधिक जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को राहुल गांधी या कांग्रेस की नीतियों से राजनीतिक असहमति है तो वह विकास, रोजगार, शांति, जवाबदेही और अन्य जनहित के मुद्दों पर बहस करे। प्रदर्शन के दाैरान नेताओं ने कहा कि विपक्षी नेताओं को कथित रूप से बदनाम करने के प्रयासों के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से नरेंद्र खजूरिया, योग राज, अरुण मेहता, कैप्टन अंचल राम, भूपिंद्र सिंह, जसपाल आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed