जिले के दूर दराज बनी सब-डिवीजन के लोवांग क्षेत्र के घट गांव में शुक्रवार की सुबह भारतीय सेना ने सरकारी स्कूल के बच्चों को सेना ने बच्चों को स्कूली बैग, स्टेशनरी किट्स और शैक्षणिक सामग्री भेंट की। नई काॅपी, पेंसिल और किताब पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।
छोटे-छोटे हाथों में जब नई कॉपियां और पेंसिलें आईं तो बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। कुछ ने बैग को सीने से लगा लिया तो कुछ ने तुरंत किताबें खोलकर पढ़ना शुरू कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है लेकिन समाज को शिक्षित करना भी हमारा कर्तव्य है। आप ही देश का भविष्य हैं और आपकी मेहनत ही देश को आगे ले जाएगी। बच्चों को अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। स्कूल के सभी 32 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गईं। गांव के बुजुर्गों और स्कूल स्टाफ ने सेना की इस पहल को सराहा। एक शिक्षक ने कहा कि इन बच्चों के पास संसाधन भले कम हों, लेकिन सपने बड़े हैं। आज सेना ने उन सपनों को उड़ान दी है।