फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   TEERANDAJI GAMES

Kathua News: कटड़ा में लगा सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों का महाकुंभ

विज्ञापन
TEERANDAJI GAMES
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कटड़ा स्थित खेल स्टेडियम में देशभर से श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों का जमघट लग गया है। यहां तीसरी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें प्रसिद्ध तीरंदाज अभिषेक वर्मा, दीपिका कुमारी, पैरा आर्चर शीतल देवी, राकेश कुमार सहित लगभग 1,075 तीरंदाज भाग रहे हैं।

सोमवार को सीनियर्स श्रेणी में तीरंदाजों के फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता तीरंदाजों को पुरस्कृत भी किया गया। यह प्रतियोगिता 21 सितंबर तक चलेगी। राष्ट्रीय स्तरीय रैंकिंग के लिए तीरंदाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने तीरंदाजी विश्व कप और एशियाई चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं। उन्होंने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में कुल 13 पदक अपने नाम किए हैं जिसमें चार बार के वे एशियाई चैंपियन रहे हैं। उधर, भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपने कॅरिअर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 37 से अधिक पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त भारतीय पैरा-तीरंदाज शीतल देवी भी एक-दो दिन में यहां पहुंचेंगी और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करेंगी। शीतल पैरा के अलावा सामान्य श्रेणी प्रतिस्पर्धाओं में भी भाग लेंगी। उन्होंने 9 सितंबर 2026 को अहमदाबाद में समाप्त हुई विश्व आर्चरी पैरा सीरीज-2026 (स्टेज-3) में दो पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कजाकिस्तान की आइजादा सेइदान को रोमांचक शूट-ऑफ में 10-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।



6 सितंबर 2026 को क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान शीतल देवी और राकेश कुमार की जोड़ी ने 1400 अंकों का एक ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जो पैरा मिक्स्ड टीम इतिहास में पहली बार हुआ। पैरा तीरंदाज राकेश कुमार भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। खेल में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।


प्रतियोगिता का आयोजन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर की ओर से आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed