फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The building for North India's first homeopathy medical college will be ready in 18 months.

Kathua News: 18 माह में तैयार होगा उत्तर भारत के पहले होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का भवन

विज्ञापन
The building for North India's first homeopathy medical college will be ready in 18 months.
57 कनाल भूमि पर राजबाग के रख होशियारी में बनेगा कॉलेज, 52.68 करोड़ की डीपीआर को मिली मंजूरी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। प्रदेश के पहले राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की इमारत का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। राजबाग के रख होशियारी में 57 कनाल जमीन पर बनने जा रहे इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने कॉलेज की इमारत के निर्माण के लिए 52.68 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दे दी है।

लोक निर्माण विभाग ने पहले चरण में कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन की चहारदीवारी का काम पूरा कर लिया है। मेडिकल काॅलेज और अस्पताल परिसर में अकादमिक ब्लॉक, अस्पताल ब्लॉक और दो हॉस्टल बनने जा रहे हैं। परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में 46 पदों को वित्तीय मंजूरी मिली है। अगले तीन साल में यह होम्योपैथी कॉलेज और सहायक अस्पताल पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसमें 120 पदों की जरूरत है। दूसरे चरण के लिए फिलहाल पदों का विस्तार अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

उधर, 2025 की शुरुआत से मेक शिफ्ट अरेंजमेंट के तहत राजकीय होम्योपैथी कॉलेज के सत्र शुरू किए जा चुके हैं। वर्तमान में लगभग 120 विद्यार्थी इस संस्थान में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू की है। कॉलेज का निर्माण 18 महीने में पूरा किया जाना तय है। ऐसे में साफ है कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चल रही कक्षाओं को दो साल के भीतर अपनी इमारत में शिफ्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







चिकित्सा शिक्षा के नक्शे पर चमकेगा कठुआ



जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रहा यह कॉलेज न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा बल्कि स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और क्षेत्रीय विकास का भी आधार बनेगा। इमारत का निर्माण जल्द शुरू होगा और लाखों बच्चों के सपने साकार होंगे। रख होशियारी की मिट्टी अब डॉक्टरों को जन्म देगी और कठुआ का नाम चिकित्सा शिक्षा के नक्शे पर चमकेगा। - राजीव जसरोटिया, विधायक जसरोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed