{"_id":"66f722a5244cd9f1660b9756","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113545-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खो-खो के अंडर-14 में सांबा ने डोडा काे हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खो-खो के अंडर-14 में सांबा ने डोडा काे हराया
विज्ञापन
कठुआ। अंतर जिला डिवीजन स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट के अंडर-14 बॉयज मुकाबलों का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सांबा बनाम डोडा के बीच खेला गया। इसमें सांबा ने जीत के साथ अपनी शुरुआत कर दी है।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता अपनी तैयारियों को जांचने का सबसे अच्छा माध्यम है। लिहाजा हमें इस टूर्नामेंट के दौरान अपनी प्रतिभा का अधिकतम प्रदर्शन कर अपनी तैयारी को जांचने का अवसर है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सांबा बनाम डोडा के बीच खेला गया। इसमें सांबा ने टॉस जीतकर पहले पीछा करने का फैसला किया और डोडा से नौ अंकों से मैच जीत लिया। दिन का दूसरे मैच में पुंछ ने राजोरी को एक अंक से हराया। तीसरा मैच कठुआ बनाम जम्मू के बीच खेला गया। कठुआ ने मैच नीन अंकों से जीता। चौथा मैच उधमपुर बनाम किश्तवाड़ के बीच खेला गया, जिसमें उधमपुर ने किश्तवाड़ को एक पारी और दो अंकों के बड़े अंतर से हराया। वहीं, पांचवें मैच में पुंछ का मुकाबला कठुआ से हुआ, जिसमें पुंछ की टीम ने कठुआ को आसानी से 10 अंकों से हरा दिया।